टेंडर को लेकर प्रधान-उप प्रधान के बीच घमासान
संवाद सूत्रमालदा विकासमूलक कार्य के लिए जारी टेंडर को लेकर प्रधान व उप प्रधान के बीच महाभ
संवाद सूत्र,मालदा: विकासमूलक कार्य के लिए जारी टेंडर को लेकर प्रधान व उप प्रधान के बीच महाभारत चरम पर पहुंच गया है। आरोप है कि पंचायत कार्यालय में उप प्रधान के साथ मारपीट की गयी। आरोप प्रधान के समर्थकों पर लगाया गया है। घायल उप प्रधान पिंकी खातून को मालदा के चांचल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पंचायत प्रधान पापिया दास ने बताया कि ड्रोप बॉक्स को लेकर उप प्रधान के पति भागने का प्रयास कर रहें थे। उल्लेखनीय है कि चांचल के एक नंबर ब्लॉक के मतिहारपुर ग्राम पंचायत में प्रधान व उप प्रधान के बीच जमकर कहासुनी हो रही है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत के सड़क, जल व स्ट्रीट लाइट के 33 लाख के टेंडर पर ड्रापिंग चल रहा था। दोपहर एक बजे तक ड्रोपिंग का समय था और शाम तीन बजे ट्रेंडर के खुलने का समय था। उधर पंचायत उप पंचायत प्रधान पिंकी खातून ने बताया कि प्रधान अपने लोगों को टेंडर देने के लिए राजनीति कर रही है। इसे रोकने पर मुझपर हमला किया गया। वहीं प्रधान ने बताया कि उप प्रधान पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ। वह नाटक कर रही है। दोनों ओर से बीडीओ को मौखिक शिकायत की गयी है।
इस घटना के संबंध में भाजपा के जिला अध्यक्ष गोविंद चंद्र मंडल ने बताया कि प्रधान व उप प्रधान के बीच बंदर बांट के लिए झगड़ा हो रहा है। जिला तृणमूल के प्रमुख शुभमय बसु ने बताया कि ब्लॉक नेतृत्व पूरे मामले को देख रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जरूरत हुई तो कार्रवायी की जाएगी।
कैप्शन : घायल उप प्रधान पापिया दास