पुनर्मूल्यांकन के परिणाम से जय मंडल नवमे स्थान पर काबिज
संवाद सूत्र, रायगंज :माध्यमिक परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट रायगंज के कॉर्नेशन हाईस्कूल के छात्र
संवाद सूत्र, रायगंज :माध्यमिक परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट रायगंज के कॉर्नेशन हाईस्कूल के छात्र जय मंडल ने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पुनर्मूल्यांकन में उसके दो नंबर बढ़ कर आए। इसके कारण वह मेधा तालिका में नवमे स्थान पर काबिज हो गया। गौरतलब है कि माध्यमिक परीक्षा 2018 के परिणाम में उसे कुल अंक 700 में 679 अंक मिले थे। इस अंक के कारण उसका स्थान मेधा तालिका में 11 वें नंबर था। पुनर्मूल्यांकन के बाद दो नंबर बढ़कर उसका प्राप्तांक 681 हो गया है। उसे अंग्रेजी में 94, बांग्ला में 97, गणित में 100, भौतिक विज्ञान में 99, जीव विज्ञान में 99, इतिहास व भूगोल में 95-95 मिले। जय मंडल की इस कामयाबी से स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका काफी खुश है।
प्रधानाध्यापक शुभेंदु अधिकारी व विद्यालय परिचालन कमेटी के अध्यक्ष ने जय मंडल का अभिनंदन किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि जय में आत्म विश्वास था, इसलिए उसने पुनर्मूल्यांकन के लिए भेजा।