पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार
संवाद सूत्र रायगंज रायगंज थाना पुलिस ने अत्याधुनिक आग्नेयास्त्र के साथ शक्ति नगर इलाके से दो बदम
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:21 AM (IST)
संवाद सूत्र, रायगंज : रायगंज थाना पुलिस ने अत्याधुनिक आग्नेयास्त्र के साथ शक्ति नगर इलाके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों के नाम उपेन्द्र पासवान व पंकज शर्मा है। दोनों ही रायगंज के शक्ति नगर के ही रहने वाले है। सूत्रों के अनुसार गुप्त जानकारी के आधार पर मंगलवार रात को आई.सी. सूरज थापा दल-बल के साथ इलाके का घेरा बंदी कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा। उसके पास से 7.63 एम एम के एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद हुआ। इनके आपराधिक योजनाओं के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
कैप्शन : बरामद पिस्तौल
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें