अधेड़ ने किशोरी के साथ किया दुराचार
संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज शहर के वार्ड 11 के अंतर्गत पावना कालोनी में कक्षा छठी में
संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज शहर के वार्ड 11 के अंतर्गत पावना कालोनी में कक्षा छठी में पढ़ने वाली के किशोरी के साथ 58 साल के अधेड़ अलोक सरकार ने दुराचार किया। गुस्साए लोगों ने अधेड़ को सामूहिक रूप से धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए कालियागंज स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोकलेट का प्रलोभन देकर आरोपी आलोक सरकार ने इलाके में स्थित प्राथमिक स्कूल के पीछे सुनसान इलाके में ले जाकर दुराचार किया। किशोरी के साथ दुराचार करते किसी ने उसे देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
वहीं प्रखंड के मुस्तफानगर इलाके में 26 वर्षीय युवक एंटोनी टुड्डू ने पड़ोस की तीन साल की मासूम के साथ दुराचार का प्रयास किया। इसे लेकर पीड़िता के परिजनों ने कालियागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।