जिसने गोली चलाई है, वह निष्पक्ष जांच नहीं करेगा : शायंतनु
संवाद सूत्र, रायगंज : इस्लामपुर के दारीभीट में जिसने गोली चलाई, वह निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता
संवाद सूत्र, रायगंज : इस्लामपुर के दारीभीट में जिसने गोली चलाई, वह निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता। इसलिए भाजपा सीबाआइ जांच की मांग कर रही है। यह कहना है भाजपा के राज्य सचिव शायंतनु बसु का। वें गुरूवार को रायगंज में आये हुए थे। बतादें कि दारिभीट गोली कांड में पुलिस की गोली से मारे गये दो छात्रों की मौत की घटना की जांच सीबीआइ से कराने तथा भाजपाइयों पर पुलिस अत्याचार के विरूद्ध भाजपा के उत्तर दिनाजपुर जिला कमेटी की ओर से रायगंज स्थित महात्मा गांधी रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय के सामने लगातार धरना प्रदर्शन व अनशन कर रही है। गुरूवार को आंदोलन का सातवां दिन था।
राज्य सचिव शायंतनु बसु ने बताया कि जिन पुलिस कर्मियों की गोली से छात्रों की मौत हुई, वही पुलिस अपने गुनाहों का पर्दाफास क्यों करेगी? इस घटना के बाद से ही भाजपा समर्थक एवं कार्यकर्ताओं के प्रति जिला पुलिस का वर्ताव बर्बरतापूर्ण रहा है। पुलिस के कार्य शैली पर हमें संदेह है। सीबाआइ ही अब एक मात्र विकल्प रह गया है।