आबकारी विभाग के अधिकारियों पर ग्रामीणों पर हमला करने का आरोप
-अवैध देशी शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की ओर से तांतीपुखुर ग्राम में चलाया गया अभियान
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 09:36 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 09:36 PM (IST)
-अवैध देशी शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की ओर से तांतीपुखुर ग्राम में चलाया गया अभियान
संवाद सूत्र, कालियागंज : हमेताबाद प्रखंड के अंतर्गत तातीपुखुर ग्राम में बुधवार को आबकारी विभाग की ओर से देश शराब भट्टी के खिलाफ अभियान में कई ग्रामीण घायल हो गया। आबकारी विभाग पर ग्रामीणों ने हमला करने का आरोप लगाया। हमले में एक महिला और एक बच्ची को चोट लगी। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के एक बेकसूर युवक बोलाम मुर्मू को पकड़ कर ले गये। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हेमताबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
कैप्शन : घायल महिला
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें