गृहवधू व युवक ने की आत्महत्या
संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज प्रखंड में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घ्
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 07:45 PM (IST)
संवाद सूत्र, कालियागंज : कालियागंज प्रखंड में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। पहली घटना कालियागंज से सटे रातौन इलाके की है। खीखी देव शर्मा(35) का नीम का पेड़ से झूलता हुआ शव बरामद हुआ। वहीं दूसरी घटना राधिकापुर पंचायत के बैकुंठपुर ग्राम की है। गृहवधू मुक्ति सरकार(24) के जहर पीकर आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी का माहौल है। परिजनों ने मुक्ति सरकार को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस दोनों मामले में छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें