भीषण अग्निकांड में 54 घर जल कर स्वाहा
-अग्निकांड से 20 लाख से अधिक का नुकसान -गली संकरी होने के कारण दमकलकर्मियों को हु
-अग्निकांड से 20 लाख से अधिक का नुकसान
-गली संकरी होने के कारण दमकलकर्मियों को हुई परेशानी
जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : भीषण अग्नि काड में 54 घर जलकर खाक हो गया। यह मामला जिले के इस्लामपुर ब्लॉक के गोविंदपुर ग्राम पंचायत के गोविंदपुर गाव की है। इस घटना में करीब 20 लाख रूपयों का नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरूवार को इलाके के निवासी जुलफिकर अली के घर में पहले आग लगी। इसके बाद थोड़ी देर में यह आग आस-पास के कई घरों को अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया। इस अग्निकांड में 18 परिवारों के 54 लोगों का घर जल कर राख हो गया। दूसरी ओर इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी। खबर मिलते ही दमकल के दो इंजिन घटनास्थल पर पहुंचे। मगर इलाके की गली संकीर्ण होने के कारण एक ही इंजन घटनास्थल पर पहुंच पाया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन व पंचायत की ओर से राहत सामग्री देने की व्यवस्था की जा रही है।
कैप्शन : आग में झूलसा हुआ घर