दो फरार तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र, कालियागंज : कफ सिरप की तस्करी के मामले में फरार दो तस्करों को कालियागंज थान
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 07:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, कालियागंज : कफ सिरप की तस्करी के मामले में फरार दो तस्करों को कालियागंज थाना पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार किया। दोनों को आज जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी तस्कर का नाम अमजद अली और मोकसद अली है। दोनों कालियागंज थाना के मलजूम गांव के रहनेवाले है। दोनों को रविवार रात को उनके घर से गिरफ्तार किया। बीएसएफ ने उनपर कफ सिरप के तस्करी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों कई दिनों से फरार थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें