राजनैतिक हिंसा में दो सब इंसपेक्टर घायल
संवाद सूत्र, कालियागंज :कालियागंज प्रखंड के राधिकापुर पंचायत के अंतर्गत पूर्व दुर्गापुर इलाके में शु
संवाद सूत्र, कालियागंज :कालियागंज प्रखंड के राधिकापुर पंचायत के अंतर्गत पूर्व दुर्गापुर इलाके में शुक्रवार रात को भाजपा एवं तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में घटनास्थल पर पहुंचे दो सब इंसपेक्टर सुशांतो वैष्णव व राम घोष बुरी तरह घायल हो गए। सब इंसपेक्टर के साथ आधा दर्जन सिविक वॉलेंटीयर भी घायल हुए। इसे लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल है। पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही कालियागंज के आई सी विचित्र विकास राय पुलिस वाहिनी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। घायल सब इंसपेक्टर को रायगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। आरोप भाजपा समर्थकों पर लगाई गई है।
कैप्शन : घायल सब इंसपेक्टर