पोखर में डूबने से युवक की मौत
संवाद सूत्रकालियागंजकालियागंज प्रखंड के बोचाडागा पंचायत के पूरिया ग्राम इलाका में युवक मानव रा
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 06:24 AM (IST)
संवाद सूत्र,कालियागंज:कालियागंज प्रखंड के बोचाडागा पंचायत के पूरिया ग्राम इलाका में युवक मानव राय(38) की पोखर में डूब जाने से हो मौत हो गयी।
मृतक की पत्नी रत्ना राय ने कालियागंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया कि रविवार रात से उसका पति लापता था, काफी इधर-उधर रिश्तेदारों में खोजबीन करने पर भी उसका कोई अता-पता नहीं लगा। सुबह उठने पर देखा गया कि वो मृत अवस्था में घर के समीप एक पोखर में पड़ा था। उक्त घटना की जानकारी पर कालियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें