भ्रष्टाचार के खिलाफ आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा
संवाद सूत्र रायगंज ईटाहार प्रखंड प्रशासन और मारनाई ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अ
संवाद सूत्र, रायगंज :ईटाहार प्रखंड प्रशासन और मारनाई ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आदिवासी समुदाय के लोगों ने एन एच 34 को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को आदिवासियों का हुजूम दोपहर 12 बजे बैदरा चेक पोस्ट के पास एकत्रित होकर एन एच 34 को जाम कर दिया और घटों बबाल काटा।आदिवासी नेता दुर्गा मुर्मू ने बताया कि ईटाहार प्रखंड प्रशासन भ्रष्टाचार और अराजकता से पूरी तरह सना हुआ है। आदिवासी एवं दलित समुदाय के कल्याण के लिए जारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। यही हालत विभिन्न पंचायतों की है. पंचायत प्रधान लूट खसोट में लगा हुआ है। जब अनुनय विनय का कोई असर नहीं पड़ा तो बाध्य होकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। इस दिन परिस्थिति को काबू में करने के लिए काफी तादात में पुलिस बल तैनात किया गया था।
कैप्शन : विरोध प्रदर्शन करते आदिवासी समुदाय के लोग