उम्मीदवार बदलने की मांग को लेकर कालियागंज में रूका भाजपा का प्रचार
-भाजपा के कब्जे वाले दीवार पर किसी उम्मीदवार का नाम नहीं -कार्यकर्ताओं ने दी है सामूहिक इस्तीफे की धमकी
-भाजपा के कब्जे वाले दीवार पर किसी उम्मीदवार का नाम नहीं
-कार्यकर्ताओं ने दी है सामूहिक इस्तीफा की धमकी
-22 अप्रैल को होगा कालियागंज में मतदान
संवाद सूत्र,कालियागंज:स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घोषित प्रत्याशी बदलने की माग को लेकर सामूहिक इस्तीफा देने के चलते कालियागंज में भाजपा का चुनावी प्रचार प्रसार अभियान थमा हुआ है। जबकि तृणमूल काग्रेस और वाम-काग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कालियागंज विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार प्रचार अभियान चला रहे है। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागण कालियागंज विधानसभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी सोमेन राय के समर्थन में प्रचार प्रसार के लिए आगे नहीं आ रहे हैं,जिससे कालियागंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का दीवार लेखन का कार्य भी रुका हुआ है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी बदलने की माग पर अड़े है।
दूसरी ओर तृणमूल प्रत्याशी तपन देव सिंघो एवं काग्रेस वाम गठबंधन प्रत्याशी प्रभाष सरकार के समर्थन में जोर-शोर से दीवार लेखन प्रचार अभियान से शहर पटा पड़ा है। वहीं भाजपा की कब्जे वाली दीवारे पर अभी भी सफेद चुना लगा पड़ा है। उम्मीदवार की राह देख रहा कालियागंज की दीवार। वैसे कालियागंज विधानसभा क्षेत्र में आगामी 22 अप्रैल को चुनाव होना तय है। अब प्रचार के लिए 24 दिन शेष बचे है। धीरे-धीरे मतदान का समय नजदीक आ रहा है। कालियागंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को बदलने की माग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जारी असंतोष के चलते असमंजस की स्थिति कायम है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं के उक्त विद्रोह एवं माग के बावजूद घोषित उम्मीदवार (फालाकाटा निवासी) सोमेन राय को बदलने के लिए तैयार नहीं दिखता है, ऐसी स्थिति में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं पर व्हीप जारी कर सकती है,सो इस स्थिति में कार्यकर्ता एवं पार्टी के बूथ स्तरीय कर्मी कितना सहयोग देंगे वो आने वाला समय बताएगा।
22 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही उत्तर दिनाजपुर जिला की 9 विधानसभा सीटों के लिए नामाकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 3 अप्रैल तक जारी रहेगी। वहीं 5 अप्रैल को नामाकन पत्रों की जाच एवं 7 अप्रैल को नामाकन वापस लिए जाने की तिथि तय है। ऐसी परिस्थिति में उत्तर दिनाजपुर जिले में भाजपा का गढ़ कालियागंज में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी के विरोध को लेकर जारी असंतोष के बीच इस सीट पर भाजपा का चुनाव जीतने का सपना असंभव सा नजर आता दिख रहा है। कारण कालियागंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार प्रसार अभियान ठप है। वही कालियागंज क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते प्रत्याशी का आना जाना भी नहीं हो पा रहा है।
कैप्शन : खाली पड़ी भाजपा के कब्जे वाली दीवार