प्रशासन संभालेगी दालखोला नगरपालिका का दायित्व
संवाद सूत्र, दालखोला : समय सीमा पूरा होने पर मंगलवार को दालखोला नगरपालिका के नगर पाल सुभाष्
संवाद सूत्र, दालखोला : समय सीमा पूरा होने पर मंगलवार को दालखोला नगरपालिका के नगर पाल सुभाष गोस्वामी ने विधिवत अपना पदभार डिप्यूटी मजिस्ट्रेट अरनव राय को सौंप दिया। इस अवसर पर नगरपालिका के सभी विदाई पार्षद, स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारी मौजूद थे। विदाई नगर पाल सुभाष गोस्वामी ने बताया कि इन पांच वर्षो में दालखोला नगरपालिका का खूब विकास हुआ। पक्की सड़क, जल निकासी, घर में स्वच्छ जल पहुंचाने जैसे काम हुए है।
वहीं प्रशासक अरनव राय ने कहा कि शहर के लोगों को हर संभव परिसेवा देने का प्रयास करूंगा। गौरतलब है कि 22 अक्टूबर 2013 को सुभाष गोस्वामी ने दालखोला नगरपाल का पदभार संभाला था। आज उनकी समय सीमा पूरी हो गयी यानी पांच वर्ष पूरा हो गया। अब सबकी नजर नगरपालिका चुनाव पर टिकी हुई है। एक तरह से नगरपालिका चुनाव की बिगुल बज चुकी है।
कैप्शन : प्रशासन को पदभार सौंपते नगरपाल