ब्रिटिश जमाने का पुल धंसने से दहशत
संवाद सूत्र, रायगंज : ब्रिटिश जमाने में बना पुल बुधवार रात को धंसने से इलाके में दहशत का माह
संवाद सूत्र, रायगंज : ब्रिटिश जमाने में बना पुल बुधवार रात को धंसने से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि नियमित देखभाल व मरम्मत के अभाव के कारण ऐसी स्थिति हुई है। इस पुल के टूटने से दर्जनों गांव प्रभावित होंगे। गौरतलब है कि रायगंज प्रखंड के रामपुर अंचल के महाराजा हाट इलाके में कांचन नदी पर 1905 में ब्रिटिश सरकार की ओर से यह पुल बनाया गया था। यह पुल रायगंज और महाराजा राज्य सड़क को जोड़ता है। दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। अति प्राचीन होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हुई। पीडब्ल्यूडी के अधीन इस पुल का एक बार भी मुआयना नहीं किया। वैसे कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पुल के जीर्णोद्धार के लिए अर्थ निर्गत करके गयी थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण इसका मरम्मत नहीं हो पाया। बुधवार रात को इस पुल का एक हिस्सा धंस गया। इसे लेकर रायगंज थाना पुलिस ने इस पुल से यातायात बंद कर दिया है। इससे लोगों में काफी नाराजगी है।
कैप्शन : कांचन नदी पर जर्जर पुल