पुरुलिया में गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल का थाने पर प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के आड़षा थानाक्षेत्र के वेलडी ग्राम में
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के आड़षा थानाक्षेत्र के वेलडी ग्राम में रविवार को जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प के मामले में पुलिस ने 12 लोंगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सदर थाना के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। बजरंगदल गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग कर कर थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसा रही है। जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। उनका इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है। इधर थाने में प्रदर्शन की सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी सदर थाने पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे बजरंगदल कार्यकर्ताओं से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी जिद पर अड़े रहे। कई घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद जब 11 लोगों को थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।