सरकार के खिलाफ राजद की जनहित यात्रा 11 से
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जमशेदपुर महानगर जिला कार्यकारिणी की
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जमशेदपुर महानगर जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को साकची में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी ने की। इसमें मुख्य रूप से संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही महानगर कमेटी का विस्तार करते हुए जिला महासचिव का पद रामनाथ शर्मा को तथा टेल्को थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद चंद्रशेखर रजक को दिया गया।कार्यक्रम के तहत राजद कार्यकर्ता साकची पुराना बस स्टैंड स्थित संपर्क स्थल में 11 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे एकत्रित होंगे तथा वहा से मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में टेल्को की ओर प्रस्थान करेंगें। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान महासचिव कैलाश पाल, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, संजय पाठक, महासचिव रामनाथ शर्मा, सचिव तनवीर अहमद, राकेश शर्मा, शमीम अहमद, परवेज अहमद, गणेश सिंह, रियाजुद्दीन खान, मो. शहबाज, राम भरोसे यादव, शख मंसुर आलम, सपन डे, विवेक गुप्ता, चंद्रशेखर रजक, खालिक ईकबाल आदि उपस्थित थे।