विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरुलिया में सैनिक स्कूल के पास दुकान के अंदर दुकानदार की हत्या, पैसों के लेनदेन का विवाद आया सामने

Published: Wed, 21 Oct 2026 06:36 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में सैनिक स्कूल के पास एक किराना दुकानदार बनमाली गोप की हथौड़े से पीटकर हत्या कर ...और पढ़ें

मंगलवार बीती रात करीब पौने 11 बजे सैनिक स्कूल के समीप किराना दुकान में वारदात की सूचना मिली थी।

मंगलवार बीती रात करीब पौने 11 बजे सैनिक स्कूल के समीप किराना दुकान में वारदात की सूचना मिली थी। 

HighLights

  1. हथौड़े से पीटकर की गई निर्मम हत्या की वारदात।

  2. पैसों के लेनदेन के विवाद में हत्या का अंदेशा।

जासं, पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। पुरुलिया में सैनिक स्कूल के पास चंदनकियारी रोड किनारे स्थित एक किराना दुकान में दुकानदार की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी गई। 
 
मृतक की पहचान चकझरिया गांव निवासी 48 वर्षीय बनमाली गोप के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरुलिया जिला पुलिस ने मुख्य आरोपित राइहान मोहम्मद उर्फ रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पुलिस को अंदेशा है कि यह हत्या पैसों के लेनदेन से जुड़े पुराने विवाद के चलते की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात करीब पौने 11 बजे सैनिक स्कूल के समीप किराना दुकान में वारदात की सूचना मिली थी। 
 
सूचना मिलते ही पुरुलिया मुफस्सिल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दुकान के अंदर दुकानदार बनमाली गोप खून से लथपथ अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने बिना देर किए उन्हें देवेन महतो सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दुकान में अकेले मौजूद बनमाली गोप पर आरोपित ने हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला किया। उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक खून बह गया, जिससे उनकी मौत हो गई। 
 
बहरहाल, हत्या के वास्तविक कारणों का पुख्ता खुलासा विस्तृत जाँच के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस ने टाटाड़ी गाँव निवासी आरोपित राइहान मोहम्मद उर्फ रहमान को दबोच लिया है। 
 
आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है, ताकि उससे पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ा जा सके और यह पता लगाया जा सके कि इस जघन्य अपराध में किसी अन्य की संलिप्तता तो नहीं थी।