आड़षा पंचायत में तृणमूल का पत्ता साफ
पुरुलिया : जिले की आड़षा पंचायत के प्रधान खगेन माझी व उप प्रधान तारापद महतो को अपनी कुस
By Edited By: Published: Wed, 17 Aug 2016 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2016 11:32 PM (IST)
पुरुलिया : जिले की आड़षा पंचायत के प्रधान खगेन माझी व उप प्रधान तारापद महतो को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा है। फलस्वरूप पंचायत में तृणमूल कांग्रेस का पत्ता साफ हो गया है। प्रधान व उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पंचायत की कुल 17 सीटों में से कांग्रेस के चार, माकपा के छह, तृणमूल कांग्रेस के पांच व दो निर्दलीय सदस्य हैं। माकपा व कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव प्रधान व उप प्रधान को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी दिव्येंदु गोस्वामी ने बताया कि जल्द ही नए प्रधान के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें