डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज मिले
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : शहर में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को त
By Edited By: Published: Tue, 01 Nov 2016 02:49 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 02:49 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जमशेदपुर : शहर में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को तीन और संदिग्ध मरीज मिले। इन मरीजों का इलाज शहर के अस्पतालों में चल रहा है। इससे पूर्व भी 16 मरीज मिले थे। जिले में अबतक डेंगू के 231 व जेई के 26 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं डेंगू के दो व जेई से दो मरीज की मौत हुई है। झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय सचिव अभय सिंह के पांच वर्षीय पुत्र यशवर्द्धन को भी डेंगू हो गया है। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें