पुरुलिया में मुर्गी चोरी को लेकर हत्या
जिले के बाघमुड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुड़दा गांव में पेड़ से बांधक
जागरण संवाददाता, पुरुलिया : जिले के बाघमुड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुड़दा गांव में पेड़ से बांधकर पिटाई करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिटाई मुर्गी चोरी के आरोप में की गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो अन्य फरार हैं।
बुड़दा निवासी अजीत सिंह मुंडा की मुर्गी चोरी हो गई थी। चोरी के इस मामले को लेकर अजीत व अन्य लोगों ने गांव के ही गोकुल सिंह मुंडा को पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल गोकुल को उसकी बड़ी बहन चंपा पाथरडी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में चंपा ने बाघमुड़ी थाने में अजीत सिंह मुंडा, सूरन सिंह मुंडा व लाल सिंह मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने अजीत सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है।