हादसे में जमशेदपुर निवासी समेत दो मरे, पांच घायल
जासं, पुरुलिया : पिकअप वैन और टेम्पो के बीच भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच ल
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 05 Mar 2018 11:16 PM (IST)
जासं, पुरुलिया : पिकअप वैन और टेम्पो के बीच भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। यह घटना जिले के वान्दोवान थाना क्षेत्र के धवनी ग्राम के पास वादोवन बड़ाबाजार सड़क पर सोमवार को हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 22 वर्षीय जयदेव कर्मकार धवनी ग्राम का निवासी बताया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय मदन महतो इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। मदन महतो जमशेदपुर का निवासी बताया गया है। हादसे में देवाशिष उराग, आसमान उराग, पिंटु उराग व प्रसेनजित उराग, व मो. गयासुद्दीन को वादोवान ब्लॉक स्थित पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें