पुरुलिया में मुख्यमंत्री की सभा, कई परियोजनाओं की करेंगी घोषणा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पुरुलिया में सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं की घोषणा कर सकती है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 03:36 PM (IST)
कोलकाता, [जागरण संवाददाता] । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पुरुलिया में सभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं की घोषणा कर सकती है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री वहां विकास कार्यों का भी जायजा लेंगी। मुख्यमंत्री सभा मंच पर स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं को भी सम्मानित करेंगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल से तीन जिलों वर्द्धमान, पुरुलिया तथा बांकुड़ा के दौरे पर हैं लेकिन मुख्यमंत्री वहां होने वाली प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा नहीं लेंगी। मुख्यमंत्री सिर्फ जिलों में होने वाली सभाओं में शामिल होंगी तथा कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। राज्य के मुख्य सचिव के नेतृत्व में प्रशासनिक बैठक होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें