पुरुलिया में बेलकुड़ी टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, समय रहते बाहर निकले चार लोग
पुरुलिया के बेलकुड़ी टोल प्लाजा के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच ...और पढ़ें

बेलकुड़ी टोल प्लाजा के पास रविवार शाम एक चलती चारपहिया गाड़ी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई।
HighLights
पुरुलिया में चलती कार में अचानक लगी भीषण आग।
बेलकुड़ी टोल प्लाजा के पास हुई यह घटना।
वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित बाहर निकले।
संवाद सूत्र, पुरुलिया । पुरुलिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलकुड़ी टोल प्लाजा के पास रविवार शाम एक चलती चारपहिया गाड़ी में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई।
गनीमत यह रही कि वाहन में सवार चारों लोग समय रहते सतर्क हो गए और तुरंत गाड़ी से बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान सुरक्षित बच गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह चारपहिया वाहन जब टोल प्लाजा के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक उसके इंजन या बोनट से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए वाहन में सवार सभी चारों लोगों ने तुरंत अपनी सूझबूझ दिखाई और गाड़ी को रोककर बाहर छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुरुलिया मुफस्सिल थाने की पुलिस और दमकल विभाग का एक वाहन तुरंत मौके पर पहुंचा।
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, इस भीषण आगजनी में गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण वाहन में आई कोई अचानक तकनीकी खराबी (शार्ट सर्किट) माना जा रहा है।
हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।
