बैंक ऑफ बड़ौदा आज मनाएगा स्थापना दिवस
जमशेदपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा बुधवार को अपना 109वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसकी शुरुआत सुबह
By Edited By: Published: Wed, 20 Jul 2016 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jul 2016 03:00 AM (IST)
जमशेदपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा बुधवार को अपना 109वां स्थापना दिवस मनाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 7.30 बजे बाइक रैली से होगी, जिसे क्षेत्रीय प्रमुख पंकज श्रीवास्तव रवाना करेंगे। इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में बैंक के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान कांफ्रेंस हॉल में हेल्थ चेकअप कैंप चलेगा, तो बाराद्वारी स्थित बुजुर्गो के आश्रम में उपहार भेंट किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन शाम को माइकल जॉन आडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा। इसमें जुस्को व जेएनएसी के श्रेष्ठ सफाकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें