पुरुलिया जिले में 59 हजार पांच सौ नए मतदाता
जासं पुरुलिया पुरुलिया जिले में 59 हजार 529 नए मतदाताओं की संख्या वृद्धि हुई है। जिलाधिकार
जासं, पुरुलिया : पुरुलिया जिले में 59 हजार 529 नए मतदाताओं की संख्या वृद्धि हुई है। जिलाधिकारी अभिजीत मुखोपाध्याय ने शनिवार को पत्रकारों से बताया कि जिले में 22 लाख 74 हजार 737 मतदाता है, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 57 हजार 616, महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 17 हजार 103 वहीं तृतीय लिंग की मतदाताओं की संख्या 18 है। पुरुलिया में दो हजार 491 मतदान केंद्र है। इस दौरान नौ विधानसभा क्षेत्र का मतदाता सूची भी जारी किया गया। जिसमें वांदोवान विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 43 हजार 512 पुरुष एवं एक लाख 41 हजार 200 महिला मतदाता है। बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में कूल एक लाख 22 हजार 339 पुरुष, एक लाख 15 हजार 436 महिला एवं कूल तीन थर्ड जेंडर मतदाता है। बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 27 हजार 530 पुरुष, एक लाख 21 हजार 810 महिला एवं कुल चार थर्ड जेंडर मतदाता है। जयपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 28 हजार 20 पुरुष, एक लाख 21 हजार महिला एवं दो थर्ड जेंडर मतदाता है। पुरुलिया विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 30 हजार 906 पुरुष, एक लाख 37 हजार 207 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता है। मानबाजार विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 27 हजार 431 पुरुष, एक लाख 25 हजार 852 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता है। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 19 हजार 688 पुरुष, एक लाख 18 हजार 720 महिला मतदाता है। जिला की पाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 25 हजार 914 पुरुष, एक लाख 17 हजार 779महिला एवं तीन थर्ड जेंडर मतदाता है। जिला का रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 32 हजार 276 पुरुष, एक लाख 27 हजार 656 महिला एवं चार थर्ड जेंडर मतदाता है।
आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
जासं, पुरुलिया : आग से झुलसी महिला ठंडी माझी की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि रघुनाथपुर थाना अंतर्गत बेड़ो गांव निवासी ठंडी माझी सर्दी से बचाव के लिए अलाव ताप रही थी। इसी बीच उसके कपड़े में आग पकड़ लिया और वह गंभीर रूप से झुलस गई।
सबइंस्पेक्टर के साथ मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार
जासं, पुरुलिया : जिला अंतर्गत झालदा थाने के सब इंस्पेक्टर अरिदम साहा के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार होने वालों में शंकरीवाला तिवारी, मुनमुन तिवारी एवं धरणीधर तिवारी शामिल हैं और सभी झालदा थाना अंतर्गत मैशा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
लापता युवती का कंकाल बरामद
जासं, पुरुलिया : जिले के बोरो थाना पुलिस ने करीब एक माह से लापता युवती का कंकाल जंगल से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका नमिता मुदी (25) बोरो थाना के अंतर्गत सनकूड़ा गांव की रहने वाली थी और वह चार दिसंबर से लापता थी। मामले में युवती के पिता महेंद्र मुदी ने आठ दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। नर कंकाल के समीप मिले चप्पल से महेंद्र मुदी ने अपनी बेटी के शव की पहचान की। इस बात की जानकारी मानबाजार सब डिवीजन एसडीपीओ राहुल पांडे ने देते हुए बताया कि मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।