Move to Jagran APP

जिले में मक्का व दलहन की रिकॉर्ड खेती

- निर्धारित लक्ष्य से अधिक की गई खेती जागरण संवाददाता, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई लग

By Edited By: Published: Mon, 22 Aug 2016 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 01:40 AM (IST)
जिले में मक्का व दलहन की रिकॉर्ड खेती

- निर्धारित लक्ष्य से अधिक की गई खेती

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई लगातार बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। यही कारण है कि जिले में निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक भूमि पर खेती हो चुकी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने बताया कि जिले में मक्का की खेती का लक्ष्य 11820 हेक्टयर लक्ष्य था, इसके विपरीत अब तक 12081 हेक्टेयर में मक्का की फसल लगायी जा चुकी है। इसी तरह दलहन की खेती भी रिकॉर्ड की गई है। दलहन लगाने का लक्ष्य था 21700 हेक्टेयर। इसके विपरीत अब तक रिकॉर्ड 25101 हेक्टेयर में दलहन की खेती की जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.