मेले में श्रमिकों को बताए गए अधिकार
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत बर्ज टाउन मैदान में मंग
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत बर्ज टाउन मैदान में मंगलवार को जिला श्रमिक मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के जल संपदा मंत्री डॉ. सोमेन महापात्रा ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा, विधायक प्रद्युत घोष, दीनेन राय, श्रीकांत महतो, जिला परिषद अध्यक्ष उत्तरा ¨सह हाजरा के साथ राज्य सहायक श्रम आयुक्त र्शिमला खाटुआ व अजय भट्टाचार्य समेत अन्य प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस एकदिवसीय समारोह को संबोधित करते हुए जल संपदा मंत्री डॉ. सोमेन महापात्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोच को साकार करते हुए श्रम विभाग के तत्वावधान में श्रमिक सुरक्षा माह के तहत यह आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों से अवगत कराना है। इस आयोजन में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के साथ कृषि, स्वास्थ्य व अन्य विभागों ने भी सहभागिता की है। उन्होंने कहा कि सरकार की समालोचना करने वाले कहते हैं कि ममता बनर्जी तो बस मेला व खेला को लेकर ही राज्य चला रहा हैं। जबकि वास्तव में प्रदेश में 2011 में सत्ता परिवर्तन के बाद परिस्थितियों में तेजी से सुधार हुआ है। कानून तो पहले भी थे, परंतु उसके प्रति तब लोगों को जागरूक नहीं किया जाता था। श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति अनभिज्ञ रहते थे, जो अब नहीं हैं।