नारी उत्पीड़न पर भाजपा ने जताया रोष
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित कलेक्ट्रेट के समक्ष सोमवार क
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित कलेक्ट्रेट के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपात रक्षाबंधन का पालन किया, जिसके तहत नारी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष समित दास, सोमेन तिवारी, अरूप दास, आर्शीवाद भौमिक तथा अरुणाभ घोष आदि उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है। हर दिन कहीं न कहीं बच्चियां और महिलाएं इंसानी हवस और उत्पीड़न का शिकार हो रही है। राज्य सरकार इसे रोक पाने में पूरी तरह से विफल रही है। आलम यह कि अब राज्य सरकार से इसकी कोई उम्मीद भी नहीं रखता। ऐसे में हम ²ढ़ संकल्प लेते हैं कि किसी भी रूप में महिलाओं को हवस का शिकार नहीं बनने देंगे। रक्षा बंधन उत्सव का पालन हमने इसीलिए किया, क्योंकि यह प्राचीन भारतीय संस्कृति है। जो हमें नारी व पुरुष के सह अस्तित्व की सीख देती है। भारतीय इतिहास में अनेक ऐसे उदाहरण हैं कि जिसमें देखा जाता है कि मुंह बोली बहन की रक्षा के लिए भाईयों ने अपने प्राणों की आहूति दे दी।