यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बर्ज टाउन मैदान में उमड़े पीठा प्रेमी
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत बर्ज टाउन मैदान में श

संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर शहर अंतर्गत बर्ज टाउन मैदान में शनिवार को छठवें वार्षिक पीठा मेले का आयोजन किया गया। पीठा प्रेमी संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्घाटन गृहिणी अंजलि पाणिग्रही ने किया। आयोजक संस्था के सचिव कमलेश नंद ने कहा कि इस बार के मेले में 28 स्टॉल लगाए गए हैं। कुल 150 प्रकार के पीठे का लोग स्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक के पीठे मेले में उपलब्ध हैं। इस मौके पर लोगों के मनोरंजन के लिए कीर्तन दल भी आमंत्रित किया गया, जिससे लोग विभिन्न प्रकार के भजनों का श्रवण करते हुए पीठे का स्वाद लेते सके। मेला कमेटी की ओर से गुणवत्ता व स्वाद के आधार पर तीन दलों को पुरस्कृत किया जायेगा। कमलेश नंद ने कहा कि हम लोगों ने सबसे पहले विद्यासागर हॉल में मेले की शुरुआत की थी, परंतु बाद में जिला परिषद प्रांगण में आयोजन होने लगा। इस बार बर्ज टाउन मैदान में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पीठा प्रेमी पहुंचे थे।
