बिहार की नील गाय मालदा पहुंची
संवाद सूत्र, मालदा : बिहार से अपने दल को छोड़कर नील गाय शनिवार को मालदा के फतेहपुर गांव
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 08:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा : बिहार से अपने दल को छोड़कर नील गाय शनिवार को मालदा के फतेहपुर गांव पहुंची। स्थानीय लोगों ने नील गाय को इलाके में घूमते देखकर वन विभाग व पुलिस को सूचित किया। लोगों का कहना है कि हो सकता है नदी कटाव के कारण पड़ोसी राज्य बिहार से बह कर आ गयी होगी। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि नील गाय को आदिना फोरेस्ट में रखा गया है। बाद में इसे बिहार के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें