Move to Jagran APP

मालदा में श्मशान से लौटते समय हुई दुर्घटना, दो की मौत 40 घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत और 40 अन्य घायल हो गए, ये लोग सैदुल्लापुर श्मशान से अंत्येष्टि करके लौट रहे थे।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 03:05 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 03:05 PM (IST)
मालदा में श्मशान से लौटते समय हुई दुर्घटना, दो की मौत 40 घायल
मालदा में श्मशान से लौटते समय हुई दुर्घटना, दो की मौत 40 घायल

मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के गाजोल थाना के आदिना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास श्मशान घाट से लौट रहे लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें दो की मौत हो गई। साथ ही 40 लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को कोलकाता भेजा गया है। घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम हीरू मंडल (55) और सनत मंडल (45) है। उनके आत्मीय हीरा लाल मंडल ने बताया कि चांचल के मालतीपुर इलाके में एक वृद्धा की रात में मौत हो गई थी। अंत्येष्टि के लिए गांव के करीब 90 लोग दो लॉरी में सवार होकर सादुतल्ला श्मशान घाट गए थे। शव दाह करने के बाद घर लौटने के दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण लॉरी पलट गई। घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। 40 से अधिक लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही गाजोल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.