ट्यूशन टीचर के प्रेम में छात्रा ने की आत्महत्या
गृह शिक्षक के प्रेम में पड़कर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
संवाद सूत्र, मालदा : गृह शिक्षक के प्रेम में पड़कर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार रात को गाजोल थाना के शंकरपुर इलाके की है। मृतका छात्रा का नाम देवलीना सरकार(15) है। वह गाजोल इलाके के श्याम मुखी उच्च विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। मृतक के चाचा अजीत मंडल ने बताया कि कक्षा दसवीं में जाने के बाद ही देवलीना विवेकानंद पल्ली के शिक्षक पुरजय घोष के पास प्राइवेट ट्यूशन पढ़ना शुरू कर दिया। एक माह के भीतर पुरजय के साथ देवलीना का प्रेम-संबंध बढ़ गया। दोनों तीन माह के लिए घर से भाग गए। हमने प्राइवेट ट्यूशन के खिलाफ गाजोल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। इसके बाद इन दोनों का प्रेम संबंध और अधिक बढ़ गया। इस घटना के पहले देवलीना और पुरजय के बीच रात को बात हुई थी। इसके बाद देवलीना अपने कमरे में चली गई। रात को कुछ देर के बाद पुरजय भी घर पर आकर चिल्ला रहा था। बाद में देवलीना के अभिभावकों ने बताया कि उसने आत्महत्या कर ली। बाद में देवलीना का फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव देखकर भाग गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस घटना को लेकर गाजोल थाना में पुरजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।