मालदा के चांचल थाना में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मालदा जिला के चांचल थाना क्षेत्र में मालतीपुर ग्राम प्ंचायत के कृष्णपुर गांव में कक्षा नवम में पढ़ने वाली छात्रा मुस्कान खातून (15) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई।
By Edited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 05:05 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के चांचल थाना क्षेत्र में मालतीपुर ग्राम प्ंचायत के कृष्णपुर गांव में कक्षा नवम में पढ़ने वाली छात्रा मुस्कान खातून (15) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। गुरुवार रात में वह अपने कमरे में अचेतावस्था में पड़ी थी। उसे महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा गया है। चांचल थाना की पुलिस ने बताया कि छात्रा इटाहार में अपने मामा के घर में रहकर मदरसा में कक्षा नवम में पढ़ती थी। बुधवार को अपने गांव कृष्णगंज में आई। गुरुवार रात में इलाके में एक धर्म सभा का आयोजन किया गया था। मुस्कान भी उस सभा में गई थी। रात को अपने घर आई। कुछ देर के बाद उसे अचेतावस्था में उसके शयनकक्ष में देखा गया। बाद में उसे चांचल महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
मृतका के पिता दुलाल शेख पेशे से दैनिक मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को हम सभी एक धर्म सभा में गए थे। बेटी सबसे पहले घर चली गई। घर लौटकर हमने देखा वह कमरे में अचेतावस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। प्राथमिक जांच से पता चला है कि पढ़ाई को लेकर समस्या तथा अभिभावक की फटकार के कारण उसने जहर का सेवन किया होगा। चांचल थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें