नियंत्रण खोने से मारूती पलटी, एक की मौत
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के परानपुर इलाके में बुधवार रात को नियंत्रण खोने से मारूती पलट गयी
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के परानपुर इलाके में बुधवार रात को नियंत्रण खोने से मारूती पलट गयी और एक की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में दो और लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। मृतक व्यवसायी का नाम यूनिस अली (38) बताया गया है। वह रतुआ इलाके का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यूनिस अली कुछ काम के लिए फरक्का से रतुआ आ रहे थे। यूनिस के साथ उनके साथ भी थे। यूनिस ने नियंत्रण खोकर सीधे के पेड़ को टक्कर मार दी। बाद में स्थानीय लोगों ने घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन चिकित्सकों ने यूनिस को मृत घोषित किया। इसे लेकर पुरानपुर इलाके में लंबे समय तक ट्राफिक जाम की स्थिति बनी रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।