विसर्जन से लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ युवक
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा शहर के इंगलिश बाजार थाना के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात क
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 04:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा शहर के इंगलिश बाजार थाना के 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात को विसर्जन से लौटने के दौरान एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इसे लेकर काफी समय तक ट्राफिक जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि विसर्जन से लौटने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर कालियाचक से आ रही एक लॉरी ने युवक को कुचल दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घातक लॉरी व चालक को तलाश रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें