सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के चांचल थाना के पहाड़पुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर बुधवार द
संवाद सूत्र, मालदा : मालदा के चांचल थाना के पहाड़पुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर बुधवार देर रात को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर घर से बाहर किसी काम से निकले थे। देर रात को गांव में खबर आयी कि सड़क किनारे दोनों घायल अवस्था में पड़े हुए है। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को चांचल अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन गंभीर हालत देखकर दोनों को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर किया। लेकिन चिकित्सकों ने सद्दाम हुसैन(26) को मृत घोषित किया। वहीं इमरान हुसैन नामक युवक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। यह घटना कैसे हुई, यह बात युवक के होश आने पर ही पता चलेगा।