गनिखान चौधरी की जयंती पर एक साथ दिखे तृणमूल व कांग्रेस के नेता
-भाजपा के खिलाफ होगा महा गठबंधन : मौसम नूर -कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं : भाजपा
-भाजपा के खिलाफ होगा महा गठबंधन : मौसम नूर
-कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं : भाजपा
संवाद सूत्र,मालदा : गनि खान चौधरी की जयंती पर गुरूवार को एक साथ दिखे दो विरोधी पार्टी के नेता व विधायक। इसी मंच से लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति भी साझा किया। जयंती समारोह पर जिला कांग्रेस की अध्यक्षा मौसम नूर, सांसद आबू हासेम खान चौधरी, इंगलिश बाजार के तृणमूल विधायक निहार रंजन घोष, जिला कांग्रेस के नेता आदि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस की अध्यक्षा मौसम नूर ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए हमें एकजुट होना होगा। केवल मालदा जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश में हम भाजपा के खिलाफ महा गठबंधन करेंगे।
तृणमूल के जिला अध्यक्ष दुलाल सरकार ने बताया कि हमारी पार्टी से निर्णय हमारी पार्टी सुप्रिमो ममता बनर्जी लेंगी और हम उसका शब्दश: पालन करेंगे।
मौसम नूर के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के महासचिव सुदीप्त चटर्जी ने बताया कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं। इसलिए इसतरह का अनैतिक बयान व कार्य किया जा रहा है। जितना भी गठबंधन कर ले, भाजपा को बंगाल में आने से कोई रोक नहीं पाएगा।
कैप्शन : गनिखान की जयंती पर कांग्रेस व तृणमूल के नेता