भाजपा-तृणमूल में एनआरसी को लेकर ठनी, कार्यकर्ताओं के बीच हाथापायी
-एनआरसी के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली -तृणमूल ने मनाया काला दिवस संवाद सूत्र, मालदा : रा
-एनआरसी के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली
-तृणमूल ने मनाया काला दिवस
संवाद सूत्र, मालदा : राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) को लेकर शनिवार को भाजपा व तृणमूल के बीच जमकर विवाद हुआ। मालदा के पोस्ट ऑफिस मोड़ पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। समय रहते इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में एनआरसी की मांग को लेकर भाजपा ने रैली निकाली। दूसरी ओर तृणमूल की ओर से एनआरसी के खिलाफ पूरे राज्य के साथ-साथ मालदा में भी काला दिवस का पालन किया गया। इसे लेकर दोनों राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने रैली को रोकने का प्रयास किया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र ने बताया कि तृणमूल के कार्यकर्ता हमारी रैली को आगे बढ़ने नहीं दे रही थी। वो सोचते है कि तृणमूल का नाम सुनकर हम डर जायेंगे, ऐसी बात नहीं है। हमारे कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें रोक दिया।
तृणमूल के जिलाध्यक्ष बाबला सरकार ने बताया कि भाजपा के तो दो चार कार्यकर्ता है। तृणमूल की रैली को रोक दे, इतना दम नहीं है भाजपा में। भाजपा दिन में सपने देख रही है। हमारे साथ धक्का-मुक्की करके वें अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे। हमने उन्हें रोक दिया।
कैप्शन : पोस्ट ऑफिस मोड़ पर भाजपा का जमावड़ा