Move to Jagran APP

'गांधी के हत्यारे को सम्मान करने वाले पर संकल्प यात्रा शोभा नहीं देती'

संवाद सूत्र मालदा जिसने गांधी की हत्या की उस हत्यारे गोडसे को भाजपा सम्मान करती है। दूस

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 06:25 AM (IST)
'गांधी के हत्यारे को सम्मान करने वाले पर संकल्प यात्रा शोभा नहीं देती'
'गांधी के हत्यारे को सम्मान करने वाले पर संकल्प यात्रा शोभा नहीं देती'

संवाद सूत्र, मालदा : जिसने गांधी की हत्या की, उस हत्यारे गोडसे को भाजपा सम्मान करती है। दूसरी ओर महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर गांधी संकल्प यात्रा भी निकालती है। यह संकल्प यात्रा भाजपा पर शोभा नहीं देती। यह कहना है तृणमूल नेता दुलाल सरकार का। गौरतलब है कि गांधी के 150 जयंती को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से सभी जिला में गांधी संकल्प यात्रा का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को सांसद खगेन मुर्मू के नेतृत्व् में हबीबपुर इलाके से संकल्प यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को देखकर तृणमूल नेता कटाक्ष कर रहें है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह संकल्प यात्रा भाजपा के लिए प्राण वायु का काम करेगी। सांसद खगेन मुर्मू ने बताया कि तृणमूल और कांग्रेस इस यात्रा को लेकर डर गए है। कारण वें अब गांधी के नाम पर केवल सत्ता का सुख भोगते आए है। देश के लिए कुछ नहीं किया।

loksabha election banner

कैप्शन : संकल्प यात्रा में भाजपा नेता व कार्यकर्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.