Move to Jagran APP

भाजपा-तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में दो घायल

संवाद सूत्र मालदा भाजपा व तृणमूल के बीच राजनीतिक झड़प थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनो

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:23 AM (IST)
भाजपा-तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में दो घायल
भाजपा-तृणमूल के बीच हिंसक झड़प में दो घायल

संवाद सूत्र, मालदा : भाजपा व तृणमूल के बीच राजनीतिक झड़प थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों ओर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह घटना मालदा के चांचल इलाके की है। शुक्रवार देर रात को यह घटना मालदा के चांचल थाना पाड़ा इलाके की है। इसे लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गयी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य देवा मंडल पुस्तक मेला से होकर घर की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। प्रसन्नजीत शर्मा पर हमला करने का मामला सामने आया है। तृणमूल के खिलाफ बोलने पर प्रसन्नजीत और देवा मंडल के बीच रास्ते पर ही हाथापाई हो गयी। भाजपा कार्यकर्ता ने धारदार हथियार से देवा मंडल पर हमला किया गया।

loksabha election banner

दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ता प्रसन्नजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य देवा मंडल शराब पीकर हो-हल्ला मचा रहा था। मुझे बेधड़क मारापीटा गया। लोहा के रॉड से मेरे सिर पर हमला किया गया।

चांचल के एक नंबर ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष सचिदा नंदन चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि जिस तरह से भाजपा के लोग तांडव मचा रहे है, चारों तरफ आतंक मचा हुआ है। इस संबंध में भाजपा नेता सुभाष कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि हमने हमले के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल प्रसन्नजीत शर्मा अस्पताल में भर्ती है। बतादें कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

जिला पुलिस अधीक्षक अलक राजोरिया ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कैप्शन : अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता प्रसन्नजीत शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.