मालदा में अपराध, घर में वृद्ध का मिला रक्तरंजित शव
मालदा जिला के हरिशचंद्रपुर थाना के बाइसा गांव में शुक्रवार को घर में अकेले रह रहे वृद्ध नरसिंह राम (63) का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 11:38 AM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा जिला के हरिशचंद्रपुर थाना के बाइसा गांव में शुक्रवार को घर में अकेले रह रहे वृद्ध नरसिंह राम (63) का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक के बेटे चंदन राम ने बताया कि हमारे दो घर हैं। एक में हमलोग रहते है और दूसरे घर में पिता और मां रहते हैं।
पिता का घर मेरे घर से एक किलोमीटर की दूरी पर है। मैं रोजाना सुबह उनसे मिलने के लिए जाता हूं। गुरुवार को मां प्रेमलता राम मेरी बहन के घर गई थी। पिता घर में अकेले थे। शुक्रवार की सुबह जब मैं पिता से मिलने उनके घर गया तो देखा दरवाजा खुला हुआ था। उनका खून से लथपथ शव देखा गया। उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू से हमले के निशान थे। इस घटना को लेकर हरिशचंद्रपुर थाना को सूचित किया। पुलिस ने शव को बरामद करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें