फोरलेन का होगा ईस्टर्न बाईपास रोड
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी :शहर का ईस्टर्न बाईपास रोड फोरलेन का किया जाएगा। इसके लिए र
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी :शहर का ईस्टर्न बाईपास रोड फोरलेन का किया जाएगा। इसके लिए राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा 55 करोड रुपए स्वीकृत किए गए किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सेवक रोड स्थित चेक पोस्ट से 11 किलोमीटर लंबे स्टंट बाईपास रोड को नए तरीके से फोरलेन के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इस मार्ग पर 24 घटे काफी संख्या में ट्रक व अन्य वाहनों का आवागमन होते रहता है। इसलिए इसे फोरलेन के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। बताया गया कि इस काम के लिए कोलकाता से टेंडर प्रक्त्रिया शुरू की गई है। उम्मीद किया जा रहा है कि जल्द ही इसे चौड़ा करने का काम शुरू हो जाएगा। यह रोड चेक पोस्ट, आशी घर मोड़ व जलेश्वरी मोड़ होते हुए साहू डागी तक है। इससे पहले उक्त रोड को 2011-12 में उत्तर बंगाल विकास विभाग द्वारा साढे 5 मीटर चौड़ा किया गया था।