सड़क पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन ठप
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 ए रविवार को घंटो बंद रहा। रात से
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 01 Jul 2018 11:52 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 ए रविवार को घंटो बंद रहा। रात से हो रही बारिश के कारण बंगाली सफारी के निकट एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सिक्किम-डूवार्स और कालिम्पोंग की ओर से आने और जाने वाली वाहनों का परिचालन ठप हो गया। वन विभाग और प्रशासन के प्रयास से पेड़ को सड़क से हटाने के बाद यातायात व्यवस्था प्रारंभ हो पायी। आवागमन बंद रहने से यहां बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगी हुई थी। आवागमन बंद होने के कारण दर्जनों पर्यटकों की वाहन को कई घंटों का इंतजार करना पड़ा। भक्तिनगर थाना के आइसी अनुपम मजुमदार ने कहा कि अब आवागमन सामान्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें