खेती को लेकर विवाद में भांजे ने मामी को मौत के घाट उतारा
मालदा जिले के गाजोल थाना के शाहजहांपुर ग्राम पंचायत केसोनापुर गांव में खेती को लेकर विवाद के दौरान भांजे ने मामी की हत्या कर दी।
By Edited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 06:15 PM (IST)
मालदा [संवादसूत्र]। मालदा के गाजोल थाना के शाहजहांपुर ग्राम पंचायत के सोनापुर गांव में शुक्रवार रात को खेती को लेकर विवाद में भांजे ने अपनी मामी की हत्या कर दी। मृतका का नाम बुलबुल भुईमाली (66) बताया गया है।
मृतका के बेटे गोपाल भुईमाली ने बताया कि पिछले दो साल से खेती को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को भी मेरी मां और पूरा परिवार मिलकर जमीन में खेती का काम कर रहे थे। मेरी मां सरसों की खेती कर रही थी। लेकिन क्षितिश भुईमाली ने बताया कि यह जमीन उसकी है। इसलिए वे यहां खेती नहीं करने देंगे। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ देर के बाद क्षितिश व उसके समर्थक मेरी मां को लाठी, बांस व रॉड से मारने-पीटने लगे। मेरी मां को खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें स्थानीय हाथिमारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। लेकिन शुक्रवार को देर रात को मेरी मां ने दम तोड़ दिया। आरोपी रिश्ते में अपना भांजा लगता है। इस घटना को लेकर क्षितिश भुईमाली सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार बताये गए है। गाजोल थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें