पूर्व मंत्री कृष्णेन्दु चौधरी की कुर्सी दाव पर, भाजपा से सीधी टक्कर
संवादसूत्र मालदा विधानसभा चुनाव को पूरे राज्य में जोर से चुनाव प्रचार जारी है। ऐसे में मालदा
संवादसूत्र, मालदा : विधानसभा चुनाव को पूरे राज्य में जोर से चुनाव प्रचार जारी है। ऐसे में मालदा जिले में भी राजनीतिक पार्टियां पीछे नहीं है। इसी क्रम में मालदा के इंग्लिशबाजार सीट से पूर्व मंत्री व तृणमूल प्रत्याशी कृष्णेन्दु चौधरी मैदान में है। इस बार उनकी कुर्सी दाव है। भाजपा का लगातार जनाधार बढ़ने से इस बार सीधी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी श्रीरूपा चौधरी से है। वही सीपीएम प्रत्याशी कौशिक मित्र भी मैदान में है।
गौरतलब है कि गत 2006 में इंग्लिशबाजार के सीट से कांग्रेस होकर कृष्णेन्दु चौधरी ने जीत दर्ज की थी। वही 2011 साल में वे 28 हजार वोटों से चुनाव जीते थे। ठीक कुछ ही दिन बाद वे कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। जिसके बाद उन्हें राज्य का मंत्री भी बनाया गया। वही 2016 साल में निर्दलीय प्रत्याशी निहार रंजन से 42 हजार वोटों से पराजित हुए थे। लेकिन इस बार फिर से तृणमूल नेतृत्व ने उनपर भरोसा करके फिर से उसी सीट पर खड़ा किया है। इस दौरान उन्होंने अपने इलाकों में जोर शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। वही पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा यहां से एक लाख से अधिक वोट से आगे थी। वह लहर अभी भी बरकरार है। वही भाजपा की श्रीरूपा मित्रा भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास को देखकर ही यहां पर वोट होगा। इससे पहले यहां पर कृष्णेन्दु नारायण चौधरी थे। उन्होंने लोगों के साथ क्या व्यवहार किया है। सभी जानते है। वही कृष्णेन्दु नारायण चौधरी ने बताया कि भाजपा ने जो प्रत्याशी दिया है, वह बाहर का है। मालदा के लोगों ने अब तक यहां के स्थानीय लोगों को चुना है। इंग्लिशबाजार में अब तक कोई बाहरी नहीं जीता है।