Move to Jagran APP

हत्या मामले में आरोपी को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर हमला

- हमले में एक एसआई दो कांस्टेबल व एक सिविक वॉलेटियर घायल संवादसूत्र मालदा हत्या के म

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 06:20 PM (IST)
हत्या मामले में आरोपी को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर हमला
हत्या मामले में आरोपी को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर हमला

- हमले में एक एसआई, दो कांस्टेबल व एक सिविक वॉलेटियर घायल

loksabha election banner

संवादसूत्र, मालदा : हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ने के क्रम में चार पुलिस कर्मियों पर हमले की घटना घटी। इस घटना में एक एसआई, दो कांस्टेबल व सिविक वॉलेटियर सहित चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। यह पूरा मामला कालियाचक थाना के मजममपुर इलाके का है। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चुनाव से पहले जिन अपराधियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। चुनाव आयोग के नियमानुसार उन्हें जमानत लेनी होगी, या फिर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उसी के मुताबिक रविवार शाम को मालदा के कालियाचक थाना की पुलिस ने मजमपुर ग्राम पंचायत के इमाम जयगीर इलाके में कई लोगों को गिरफ्तार करने गई। लेकिन उसी समय आरोपी और उसके गुट ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई। यहां तक पुलिस कर्मियों से उनके हथियार छिनने का प्रयास किया गया। इस हमले में पुलिस कर्मी व सिविक वॉलेटियर घायल हो गया। वही घटना में घायल एसआई विश्वजीत गुहा को मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना की खबर मिलते ही कालियाचक थाना से भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकांश आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया। वही पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

इधर पुलिस पर हमले की घटना को लेकर चोरों ओर निंदा हो रही है। भाजपा व कांग्रेस का कहना है कि जल्द से जल्द इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बल को तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लाया जाए। वही पूरे मामले में जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.