Move to Jagran APP

बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को गाली मारी

संवादसूत्र, मालदा : जिले में एक बार फिर बदमाशों की गोली से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 07:25 PM (IST)
बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को गाली मारी
बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को गाली मारी

संवादसूत्र, मालदा : जिले में एक बार फिर बदमाशों की गोली से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हो गए। हमले का आरोप भाजपा पर लगाया गया है। मालदा के गाजोल थाना के आलाल भतेहपुर इलाके में यह घटना घटी। वर्तमान में घायल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में चिकित्साधीन है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार बुधवार रात को विफल साहा गाजोल से रानीगंज इलाके में अपने घर की ओर लौट रहा था। उसी समय बदमाशों ने निशाना बनाकर गोली चलाई। घायल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह आलाल इलाके में तृणमूल नेता दिलीप साहा की ओर से हाट से वसूली की जाती है। वही भाजपा नेता अनिल साहा गुट ने तृणमूल कर्मी को अपनी ओर से वसूली करने को कहा। इसके लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। इसे लेकर उसके उपर हमला किया गया। इस दिन रात को वह अपने घर लौट रहा था। तभी उसके उपर हमले की घटना घटी। स्थानीय लोगों ने पहले गाजोल ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया एवं उसके बाद मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए।

वही तृणमूल के मालदा जिले के प्रवक्ता शुभमय बसु ने कहा कि गाजोल में भाजपा की जमीन कमजोर होती जा रही है। अब वे लोग आतंक का सहारा ले रहे है। वही इसके जबाव में भाजपा के मालदा जिलाध्यक्ष अजय गंगोपाध्याय ने कहा कि गांव में विवाद को लेकर यह घटना है। इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा आतंक में विश्वास नहीं रखती है। हमारा कोई कार्यकर्ता उसमें शामिल नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.