Move to Jagran APP

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर तृणमूल का प्रदर्शन

- तृणमूल अपनी मानसिक शक्ति खो रही जाने का समय हो गया मंत्री देवश्री चौधरी संवादसूत्र मा

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 06:50 PM (IST)
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर तृणमूल का प्रदर्शन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर तृणमूल का प्रदर्शन

- तृणमूल अपनी मानसिक शक्ति खो रही, जाने का समय हो गया : मंत्री देवश्री चौधरी

loksabha election banner

संवादसूत्र, मालदा : आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में जहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा चल रही है। ऐसे में रविवार को मालदा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मालदा के कालियाचक थाना के जालापुर इलाके में यह घटना घटी। वही इस बारे में भाजपा का दावा है कि हमलोगों की रथयात्रा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखकर तृणमूल कांग्रेस आतंकित है, और उसी कारण से यह विरोध प्रदर्शन किया गया। वही तृणमूल का दावा है कि उनलोगों की परिवर्तन यात्रा ने लोगों का विश्वास खोया है। लोगों के समक्ष इस रथ का कोई मूल्य नहीं है। इस दिन परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी, सांसद खगेन मुर्मू, किसान मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष श्रीरूपा मित्र चौधरी व अन्य उपस्थित थे।

मालूम हो कि शनिवार को दक्षिाण दिनाजपुर जिले से मालदा के नालागोला, पाकुआ, बुलबलचंडी, पुरातन मालदा व इंग्लिशबाजार में भाजपा की परिवर्तन यात्रा खत्म हुई। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। रविवार को फिर से इंग्लिशबाजार से दूसरे दिन की रथयात्रा शुरू हुई। शहर के रवींद्र इभिन्यू से रवींद्रभवन तक बहुत से लोगों ने इस रथ का सम्मान किया। इसके साथ राम सीता का टेबेला भी चला। इसके बाद यह रथ 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए वैष्णवनगर पहुंची। इस दिन रथयात्रा मानिकचक में जाकर खत्म हुई। वही दूसरी ओर भाजपा के रथ आगे आते देखकर कालियाचक थाना के जालालपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बैनर व प्लेकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस की उपस्थिति में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे तृणमूल कर्मी मोहम्मद रेजाउल ने कहा कि हमलोग बंगाल की लड़की चाहते है। दिलीप घोष को नहीं चाहते है। कारण वे लोगों में मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे है।

जिला तृणमूल कांग्रेस के जिला संयोजक दुलाल सरकार ने कहा कि खेल होगा, यह तृणमूल कांग्रेस का एक स्लोगन है। बंगाल की ही लड़की चाहिए, यह एक प्रचार का स्लोगन है। इस दिन हमलोगों के विभिन्न ब्लाक में पूर्व निर्धारित योजना के आधार पर प्रचार चल रहा है। भाजपा के रथयात्रा में लोगों की भीड़ नहीं थी। बाजा बजाने पर कुछ लोग उसे देखकर घर से बाहर निकल आए। वहां पर उनके नेतृत्व भी नजर नहीं आए। यहां पर भाजपा का समर्थन दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है।

वही इसके जबाव में केंद्रीय राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने बताया कि तृणमूल अपनी मानसिक शक्ति खो रही है। जाने के समय सीपीएम भी इसी प्रकार से करते थे। विरोधी राजनीतिक दल के प्रति सम्मान क्या होता है, यह पश्चिम बंगाल की राजनीति से चला गया है। भारत के किसी भी प्रांत में भाजपा सरकार 20 साल तक चली है, लेकिन उनलोगों ने विरोधियों के साथ इस प्रकार का आचरण नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.