जॉबकार्ड से पैसे न मिलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- ग्रामीणों ने आरटीओ से मिलने सूचना में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया संवादसूत्र मालदा
- ग्रामीणों ने आरटीओ से मिलने सूचना में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया संवादसूत्र, मालदा : जॉब कार्ड रहने के बावजूद पैसे नहीं मिल रहे है। इसके अलावा आरटीओ करने पर भी गलत सूचना मिल रही है। इस आरोप के साथ ग्रामीणों ने गुरूवार को जिला ग्राम उन्नयन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना मालदा के इंग्लिशबाजार थाना के काजिग्राम ग्राम पंचायत इलाके की है। इस दिन सही जानकारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कार्यालय में शिकायत जमा किया।
गौरतलब है कि काजीग्राम ग्राम पंचायत तृणमूल कांग्रेस के अधीन है। पंचायत में क्षमता आने के बाद से लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है। लोगों के पास जॉब कार्ड रहने के बावजूद उनलोगों को पैसे नहीं मिल रहे है। यहां तक कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे आने के बावजूद वह पैसे लेने के लिए तृणमूल प्रधान पांच हजार रुपये की मांग कर रहे है। किसी के खाते में पैसे नहीं जा रहे है। कुछ महीने पहले भी इसी प्रकार के आरोप के साथ ग्रामीणों ने जिला प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। उसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं किया गया। बाध्य होकर ग्रामीणों ने काजिग्राम ग्राम पंचायत प्रधान एव उप प्रधान के खिलाफ अनियमितता का आरोप लगाकर सड़क पर उतर आए। इसी प्रकार का आरोप लक्षीपुर, 52 बीघा सहित अधिकांश इलाके के लोगों ने भी प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि 100 दिनों के कार्य में प्रधान व उप प्रधान गड़बड़ी कर रहे है।
इस पूरे मामले में प्रधान व उप प्रधान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
वही जिला तृणमूल कांग्रेस के संयोजक दुलाल सरकार ने कहा कि ग्रामीणों ने अपनी शिकायत की है। प्रशासन उसकी जांच करेगा। उनलोगों ने आरटीओ किया, उसका भी जबाव दिया गया है। जांच के बाद दोष प्रमाणित होने पर कार्रवाई होगी।
इधर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अजय गांगुली ने कहा कि तृणमूल जहां जहां है, वहां पर भ्रष्टाचार होना स्वाभाविक है। इसलिए गांव के लोग समस्या में पड़कर आरटीआई दाखिल किया है। इसके बाद जो लोग इस घटना से जुड़े है, उनके घर का घेराव किया जाएगा।